9 जनवरी 2018 - 11:08
ट्रम्प टॉवर आग की चपेट में।

ट्रम्प टॉवर में बिल्डिंग के उपरी हिस्से में लगे हुए एअर कंडीशन और हीटिंग सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी जिसने बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, आग लगने के कारण बहुमंज़िला इमारत धुऐं से भर गई।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिकी मीडिया के अनुसार ट्रम्प टॉवर में बिल्डिंग के उपरी हिस्से में लगे हुए एअर कंडीशन और हीटिंग सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी जिसने बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, आग लगने के कारण बहुमंज़िला इमारत धुऐं से भर गई।
शहर के व्यस्त और महत्वपूर्ण क्षेत्र मेनहट्टन में स्थित ट्रम्प टॉवर पर लगी आग को बुझाने के लिए दसियों फ़ाएर फ़ाइटर्स ने भाग लिया।
ट्रम्प टॉवर में महत्वपूर्ण व्यापारिक कार्यालय हैं और अधिकतर वी आई पी भी यहीं रुकते हैं। इसके अतिरिक्त स्वंय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस बिल्डिंग को निवास के रूप में प्रयोग करते हैं।